झांसी: बहन के घर जाने के लिए निकला युवक का शव बढ़ेरा रेलवे क्रॉसिंग पर मिला, परिजनों का आरोप- किसी ने मारकर फेंक दिया
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2025 झांसी के समथर थाना क्षेत्र में युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह पत्नी से बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। कुछ घंटे बाद पुलिस ने फोन कर उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजन इस घटना को आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं।