झांसी: 20 अप्रैल को दीनदयाल सभागार में मेधावी छात्राओं और सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2025 झांसी के 48 चैंबर स्थित एक कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर 10th व 12th के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह तथा सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह रविवार 20 अप्रैल को शाम 4:00 बजे किला रोड स्थित दीनदयाल सभागार में आयोजित किया जाएगा।