झांसी: बड़ागांव गेट के बाहर नाले में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगों ने पुलिस को दी सूचना, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
Jhansi, Jhansi | May 18, 2026 झांसी के बड़ागांव गेट बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब नाले में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सुबह क्षेत्रवासियों ने शव को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग मध्य आयु बताई जा रही है, हालांकि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।