रजौली: थाना क्षेत्र के अमावां संगत मठ में कब्जे का आरोप, दो माह से महंत निवास व कार्यालय पर ताला
Rajauli, Nawada | Jun 29, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के उदासीन संगत मठ, अमावां के वर्तमान न्यासधारी महंत दयानंद मुनि ने मठ पर अवैध कब्जे के प्रयास और प्रशासन की निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 15 अप्रैल से महंत निवास और कार्यालय पर ताला लगा है, जिससे पूजा-पाठ, राग-भोग और मठ का नियमित संचालन प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार आवेदन देने के बावजूद ताला नहीं खुलवाया