गिरिडीह: बरगंडा में मोबाइल चोरी के आरोपी की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पूछताछ जारी
शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। आरोपी की पहचान कोईमारा, उदनाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है।भुक्तभोगी रोहित वर्मा ने बताया कि वह भी उदनाबाद के पड़ोस का ही रहने वाला है। गुरुवार रात एक शादी समारोह में मंटू वर्मा भी शामिल हुआ था।