नगर पंचायत शेखोपुरसराय में तीन दिनों से जारी मजदूरों की हड़ताल गरुवार 10 बजे समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होते ही 44 मजदूर अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आए, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर आ गई। मजदूरों को 371 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही थी, जबकि श्रम विभाग द्वारा अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 424 रुपये प्रतिदिन किया गया था।