सीतापुर: उदायीपुर में जमीनी विवाद के चलते भाइयों के बीच जमकर मारपीट, गर्भवती महिला सहित 2 लोग घायल
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते भाइयों के बीच में जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है गर्भवती महिला की हालत नाजुक बताई गई है।