हेरहंज: मगध सीसीएल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, मरीजों को मुफ्त चश्मा दिया गया
शनिवार को सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित न्यू जीएम ऑफिस परिसर में परियोजना पदाधिकारी एस सत्यनारायण के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मगध सीसीएल कर्मी एवं भीपीआर आउट सोर्सिंग कंपनी में कार्यरत लगभग 90 कर्मियों का नेत्र जांच बाहर से आए नेत्र विशेषज्ञ नीलधवास एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।