गुमला: चरका टांगर में पानी संकट की जांच करने पहुंचीं मुखिया, अवैध कनेक्शन हटवाया
Gumla, Gumla | Jun 13, 2026 बृंदा पंचायत के राजस्व ग्राम चरका टांगर में पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी गांव पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पाया गया कि गांव में कुछ लोगों ने मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन को काटकर अवैध रूप से व्यक्तिगत कनेक्शन ले रखा है। जिससे अन्य ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।