छतरपुर: मातगुवां में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम
मातगुवां निवासी दयाराम कुशवाहा (24) की रविवार शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे खड़े होने के दौरान बोलेरो (UP 79 L 8505) की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।