महोबा: गांधीनगर सहित अन्य स्थानों पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।