अनूपपुर: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: 500 छात्र-छात्राओं ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के लगभग 500 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ साइबर अपराधों से बचाव हेतु विशाल जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने तख्तियों और नारों के माध्यम से अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड अपनाने और ऑनलाइन लेनदेन में