लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव से मिला कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल, समाजहित की मांगों पर हुई चर्चा
लोहरदगा कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट, लोहरदगा के अध्यक्ष प्रेम प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे समाज के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव से मिला। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों एवं जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई.