पलिया: विसेनपुरी कॉलोनी में एक शादी समारोह में पहुंचे पलिया विधायक, विधायक ने दी ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि
पलिया क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। यहां रहने वाली पुष्पा गौतम ने अपनी बेटी पूनम गौतम की शादी के लिए आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लिया था। जब यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया जिसे पाकर भावुक मां ने कहा कि यह राशि उनके लिए 100 लाख रुपए के बराबर है।