बिंदकी: डीघ गांव में अपशब्द बोलने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर घायल किया, जान से मारने की धमकी दी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव में बबलू खान उम्र 40 वर्ष पुत्र अताहुसैन को गांव का ही व्यक्ति राशिद उर्फ छोटू खान अपशब्द बोल रहा था। अपशब्द बोलने का विरोध करने पर उसने बबलू खान के साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। रविवार की दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने आरोपी राशिद उर्फ छोटू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।