गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने चुनाव के विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की
डीसी ऑफिस सभाकक्ष में रविवार को 1 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में चुनाव के विभिन्न कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए विभिन्न कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें।