मथुरा: मथुरा में मेयर हाय-हाय के नारों से गूंजा, कांग्रेसी बोले- 16 श्रद्धालुओं की मौत के असली जिम्मेदार हैं महापौर
हाथों में विरोध की तख्तियां और जुबान पर मेयर हाय-हाय' के नारे यह नजारा मथुरा का हे जब महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेयर को चोर' बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए शहर के हृदय स्थल होली गेट से कलेक्ट तक एक बाइक रैली निकाली कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम में पैसे का बंदरबांट हो रहा है