रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, चालक हुआ फरार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू खनन का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी बालू खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के नेतृत्व में बालू खनन मैं चल रहे वाहनों के विरुद्ध छापेमारी की गई जिस दौरान अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रेक्टर को किया जप्त।