रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नदियामा गांव में छापेमारी कर एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान नदियामा गांव निवासी टुनटुन सिंह के पत्नी कावो देवी के रूप में की गई है जो एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रही थी।