रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार कल भेजा जाएगा जेल।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के नेतृत्व में एनबीडब्ल्यू वारंट के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर नंदनामा गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव निवासी डोमी सिंह के पुत्र मंटू सिंह के रूप में की गई है।