भगवानपुर प्रखंड के रसलपुर पंचायत के वार्ड 14 में सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे एक महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना के तहत 14 लाख 97 हजार रुपये की लागत से सोनी झा घर से राइस मील तक पथ में पीसीसी कार्य होगा। जिला परिषद सदस्य दिनेश चौरसिया ने विधिवत रूप से इस कार्य का शिलान्यास किया।