पूरनपुर: गुलड़िया भूपसिंह से इकोत्तरनाथ तक PWD विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य से पहले ही उखड़ रही, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह से इकोत्तरनाथ तक 5 किलोमीटर का PWD विभाग के द्वारा रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मन माने तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है ऐसे में रोड बनते ही उखड़ने लगा है जो चंद दिनों में ही गढ़ों में तब्दील हो जाएगा।