पूरनपुर: धनाराघाट रोड पर जंगल में ट्रैक्टर पलटने से दो मासूम बच्चे हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला निवासी मुकेश का 5 वर्षीय पुत्र अपने मामा के घर रम्पुरा कपूरपुर गया हुआ था। शनिवार को इंद्रजीत अपने पुत्र का मुंडन कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से धनाराघाट शारदा नदी पर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली धनाराघाट रोड जंगल में पहुंचा तभी ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिसमें दोनों बच्चे घायल हो गए।