बीना: बीना विशेष न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई, अर्थ दंड भी लगाया
Bina, Sagar | May 15, 2026 7 जून 2022 को पीड़िता के पिता ने बिना थाने में शिकायत की थी। अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 23 जून 2022 को पीड़िता को देवास से आरोपी के कब्जे से दस्तेयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना और 20 साल की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से दंडित किया है।