बैरगनियां: छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को 20 वर्ष की सजा
सीतामढ़ी। डॉक्टर बनाने का झांसा देकर 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पोक्सो न्यायालय ने दोषी शिक्षक लालबाबू प्रसाद उर्फ लालबाबू गुप्ता को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 15 हजार रुपये तथा अन्य धाराओं में 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।