कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। और कार्य प्रगति की जानकारी ली कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लेबर बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर 12 बजे मानपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं मोहला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।