साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा डीहा से नशे की हालत में हंगामा करते हुए एक नशेड़ी को किया गया गिरफ्तार
साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया डीहा से नशे की हालत में हंगामा करते हुए एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डीहा वार्ड संख्या चार निवासी स्वर्गीय जय किशुन राय का पुत्र शिवम राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया।