केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए 100 दिनों में 223 टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण किया गया है। यात्रा मार्ग पर 600 डस्टबिन और 640 से अधिक शौचालय सीटों की व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल ने की है। जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया जा रहा है।