प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित योगी कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों के साथ सीएम योगी होंगे शामिल
महाकुंभ क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संकुल सभागार में आज बुधवार को आयोजित योगी कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार के सभी 54 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे,यह बैठक करीब 12:00 बजे से शुरू होगी,जिसमें कई अहम और बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, तथा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों के साथ आस्था की डुबकी लगाएंगे।