पलामू पुलिस ने जमीन कारोबारी नंद कुमार यादव से एक करोड़ बीस लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से रंगदारी में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अपराधी रांची में सिटी एसपी के ऊपर फायरिंग करने का आरोपी है।