बीदासर: गोपालपुरा व सांडवा नर्सरी में वन विभाग ने तैयार किए हैं सवा तीन लाख पौधे
#forest #vandegangajal
Bidasar, Churu | Jun 18, 2025 बीदासर। क्षेत्र को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा गोपालपुरा एवं सांडवा नर्सरी में करीब सवा तीन लाख पौद्ये तैयार किये गये हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे क्षेत्रिय वन अधिकारी ओकेश यादव ने बताया कि गोपालपुरा नर्सरी में एक लाख पच्चीस हजार पौद्ये तैयार किये गये हैं तथा सांडवा नर्सरी में एक लाख निन्यानवे हजार पौद्ये तैयार किये गये हैं।