चकरनगर: तहसील परिसर चकरनगर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, थानेदार सहित 36 लोगों ने किया रक्तदान
चकरनगर तहसील परिसर में आज शुक्रवार को 10 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गौरब जैन व प्रभात तिवारी की मांग पर चकरनगर में पहली बार किया गया इस दौरान लगभग तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।डाँ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल इटावा से आए डाँक्टरों ने लोगों का रक्त चैक करते हुए रक्तदान लिया।गौरब जैन ने कहा कि रक्त दान सामाजिक एक जुटता का प्रतीक है।