आंवला: आंवला के बालरपुर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर से हुआ हादसा, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत
आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के बालरपुर चौराहे पर बुधवार देररात ग्यारह बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 48 वर्षीय नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। नेत्रपाल अटा फुंदापुर गांव के निवासी थे।