मैनपुरी: भोगांव थाना क्षेत्र में घर में कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र के नगला लाऊ निवासी आनंद कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे आनंद की हालत बिगड़ गई आनन फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।