धनघटा: हडिया माफी गांव में जमीन हड़पने की नीयत से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दबंगों ने घर में घसीटकर पीटा, हालत गंभीर
धनघटा थाना क्षेत्र के हडिया माफी गांव में शनिवार की सुबह 8:00 बजे मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक दबंग पड़ोसी ने जमीन हड़पने की नीयत से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके ही घर में घसीट-घसीट कर लात, घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वारदात के वक्त वृद्धा घर में अकेली थीं। घायल महिला का महुली में इलाज चल रहा है। प