अशोकनगर के मोहरी गांव के पास पुलिस लाइन के पीछे बिजली की बड़ी लाइन के लिए टावर खड़ा करने का काम करते समय एक युवक की गिरकर मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। मृतक की पहचान अरुण पुत्र शिबू कश्यप (20 वर्ष) निवासी गंधरपुर, तहसील सिंधौली, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।