सिवनी: सिवनी में फल व्यापारी शेख अनवर लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Seoni, Seoni | May 5, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के भगतसिंह वार्ड निवासी फल व्यापारी शेख अनवर बीते कल से लापता हैं। मंगलवार को बताया गया कि परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस स्टैंड पर फल की दुकान चलाने वाले अनवर खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वही पुलिस ने आम जनों से भी लापता की तलाश करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।