बीसलपुर: लुहिचा गांव में पंखा लगाते समय महिला को लगा करंट, हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहिचा निवासी ईश्वरी दयाल ने आज रविवार को सुबह 8:00 बजे बताया कि उनकी पत्नी सरोज घर पर पंखा लगा रही थी इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार करंट लग गया करंट लगता ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई इसके बाद परिवार के लोगों ने महिला को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।