दो सहेलियां... एक प्यार... और फिर खूनी साज़िश!
दो सहेलियां—अन्नू और अमृता। दोनों ने साथ पढ़ाई की, साथ सपने देखे और दोनों का लक्ष्य था बिहार पुलिस में दरोगा बनना।
इसी दौरान अमृता की जिंदगी में मनोज की एंट्री हुई। दोनों ने प्रेम विवाह किया और बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अमृता ने ही अपनी सबसे करीबी सहेली अन्नू की मुलाकात मनोज से करवाई।
समय बीतता गया। मनोज की नौकरी बेगूसराय में लगी और अन्नू बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग के बाद बेगूसराय के मटिहानी थाना में तैनात हो गई। यहीं से रिश्तों की दिशा बदलने लगी।
बताया जाता है कि मनोज और अन्नू के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब अमृता को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बावजूद दोनों के मिलने-जुलने की बातें सामने आती रहीं। बाद में मनोज की पोस्टिंग जाले (दरभंगा) में BDO के पद पर हुई और अमृता अलग रहने लगी।
कुछ समय बाद अमृता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मनोज और अन्नू की भूमिका की जांच हुई। इसी मामले में मनोज गिरफ्तार होकर जेल पहुंचा, जबकि दरोगा अन्नू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा अन्नू को कोर्ट से जमानत मिलने की सूचना मिल रही है।
⚠️ नोट: यह पोस्ट उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।
इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें।