बदायूं: शहर में पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा, ₹106 करोड़ रुपये स्वीकृत
Budaun, Budaun | Apr 7, 2026 बदायूं शहर में पीपीपी मॉडल के तहत अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके प्रस्ताव को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डे के निर्माण में 106 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को पत्र जारी कर जानकारी दी।