शाहपुर: सुबह से हो रही तेज बारिश ने खोली शाहपुर नगर परिषद की तैयारियों की पोल, जाम नालियों का पानी सड़कों पर बहा।
Shahpur, Betul | Jul 1, 2026 बुधवार सुबह से शाहपुर नगर में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव और गंदा पानी सड़कों पर फैलने से नगर परिषद की समय पर नालियों की सफाई नहीं कराने की लापरवाही भी उजागर होती