सिकंदरा: महादेव सिमरिया बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरूवार 2 बजे के करीब जमुई शहर के बाद अब सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।