Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
No video available

मोतिहारी: दोस्तो के साथ घूमते हुए।

MORE NEWS

*फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ से होना पड़ेगा वंचित*
*फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि है निर्धारित, जिले के किसान फार्मर आईडी बनवाने में करें शीघ्रता*

आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की  अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित डा0 राधा कृष्णन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, माननीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह सहित माननीय सांसद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर के जिला प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे।
बैठक में आगामी खरीफ-2026 को लेकर उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया पूर्वी चंपारण जिला में सभी तरह के उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं से कोई समस्या नहीं है।
 एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत सभी किसानों का फार्मर आईडी बनवाना जरूरी बताते हुये उपस्थित जनप्रतिनिधिगण से भी आह्वान किया गया कि अपने स्तर से भी किसानों को जागरूक करें। बैठक में  बताया गया जिन किसानों के पास फार्मर आई0डी0 उपलब्ध होगा उन्हीं किसानों को उर्वरक एवं कृषि विभाग के अन्य योजनाओं का लाभ भविष्य में मिल सकेगा। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित है। इस दौरान सभी किसानों को आईडी बनवाना अनिवार्य है। वर्तमान में जिला में 1,80,000 किसानों का फॉर्मर आईडी बनाया जा चुका है जबकि जिला में लगभग 5 लाख किसान हैं जिन्हें  पीएम किसान निधि की राशि मिल रही है।
 जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।किसानों को उर्वरक प्राप्ति की दिशा में विभाग तत्पर है। उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमितता पाये जाने पर थोक उर्वरक विक्रेता, खुदरा उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कर्रवाई की जा रही है।
     उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा बैठक में मांग की गई कि कृषि विभाग से पंजीकृत सभी डीलर एवं सब डीलर अपने दुकान के सामने सूचना पट पर प्रतिदिन के स्टॉक एवं सरकार द्वारा निर्धारित दर को प्रदर्शित करें और पूरी पारदर्शिता बरतें।
बैठक में सभी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

*फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ से होना पड़ेगा वंचित* *फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि है निर्धारित, जिले के किसान फार्मर आईडी बनवाने में करें शीघ्रता* आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित डा0 राधा कृष्णन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, माननीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह सहित माननीय सांसद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर के जिला प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में आगामी खरीफ-2026 को लेकर उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया पूर्वी चंपारण जिला में सभी तरह के उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं से कोई समस्या नहीं है। एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत सभी किसानों का फार्मर आईडी बनवाना जरूरी बताते हुये उपस्थित जनप्रतिनिधिगण से भी आह्वान किया गया कि अपने स्तर से भी किसानों को जागरूक करें। बैठक में बताया गया जिन किसानों के पास फार्मर आई0डी0 उपलब्ध होगा उन्हीं किसानों को उर्वरक एवं कृषि विभाग के अन्य योजनाओं का लाभ भविष्य में मिल सकेगा। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित है। इस दौरान सभी किसानों को आईडी बनवाना अनिवार्य है। वर्तमान में जिला में 1,80,000 किसानों का फॉर्मर आईडी बनाया जा चुका है जबकि जिला में लगभग 5 लाख किसान हैं जिन्हें पीएम किसान निधि की राशि मिल रही है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।किसानों को उर्वरक प्राप्ति की दिशा में विभाग तत्पर है। उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमितता पाये जाने पर थोक उर्वरक विक्रेता, खुदरा उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कर्रवाई की जा रही है। उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा बैठक में मांग की गई कि कृषि विभाग से पंजीकृत सभी डीलर एवं सब डीलर अपने दुकान के सामने सूचना पट पर प्रतिदिन के स्टॉक एवं सरकार द्वारा निर्धारित दर को प्रदर्शित करें और पूरी पारदर्शिता बरतें। बैठक में सभी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026

जिला निबंधन कार्यालय, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का आज दिनांक 06 जून 2026 को जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं का अवलोकन किया गया तथा दस्तावेजों के निबंधन को शीघ्र एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु जिला अवर निबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में निबंधन कराने आए नागरिकों से सीधी बातचीत की गई और उनके समक्ष आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली गई, ताकि आमजन को बेहतर एवं परेशानी मुक्त सेवा सुनिश्चित की जा सके। कार्यालय में स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की गई और इसे समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिला अवर निबंधक ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा निबंधन प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस किया जाना है, जिसकी तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, बेहतर कार्य संस्कृति स्थापित करने, कर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं प्रस्थान सुनिश्चित करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति को नियमित रूप से अनुपालन में लाने के निर्देश दिए गए।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला निबंधन कार्यालय, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का आज दिनांक 06 जून 2026 को जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं का अवलोकन किया गया तथा दस्तावेजों के निबंधन को शीघ्र एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु जिला अवर निबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में निबंधन कराने आए नागरिकों से सीधी बातचीत की गई और उनके समक्ष आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली गई, ताकि आमजन को बेहतर एवं परेशानी मुक्त सेवा सुनिश्चित की जा सके। कार्यालय में स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की गई और इसे समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिला अवर निबंधक ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा निबंधन प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस किया जाना है, जिसकी तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, बेहतर कार्य संस्कृति स्थापित करने, कर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं प्रस्थान सुनिश्चित करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति को नियमित रूप से अनुपालन में लाने के निर्देश दिए गए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026

उप विकास आयुक्त , पूर्वी चंपारण, डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आज दिनाँक 06 जून 2026 को डॉ राधा कृष्णन सभागार,मोतिहारी में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न अवयवों एवं मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में
Ongoing वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत  मानव दिवस सृजन 
PD generation 
Work completion 
eKYC 
Geo tagging 
एरिया ऑफिसर एप से मनरेगा योजना का निरीक्षण 
Pmay (g) convergence 
मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के विभिन्न अवयवों का वित्तीय वर्ष 2026-27 दिए गए लक्ष्य में कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डॉ कुंदन निदेशक एन0ई0पी0, सभी कार्यपालक अभियंता WRD, सभी सहायक अभियंता WRD सभी कनीय अभियंता WRD साथ ही कार्यपालक अभियंता ,सहायक अभियंता मनरेगा और जिला मिशन प्रबंधक, जल जीवन हरियाली अभियान उपस्थित थे।
       मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी PO को निर्देश दिया गया कि Labour Engagement प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी 175 पंचायत में मानव दिवस सृजन 200 से कम है। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी PO को दिया गया।इस जिला को जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक सिर्फ लगभग 32 प्रतिशत% ही मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य से काफी पीछे है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अब भी प्रगति संतोषजनक नहीं है और स्टेट के औसत से काफी कम है।साथ ही सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की  कुल 14470 योजनाएं ऑन गोइंग है और इसमें 51% योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजन  किया गया है।उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को जून माह में वृक्षारोपण की सभी योजनाओं पर शत प्रतिशत लेबर डिमांड करने का निर्देश दिया गया।
जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न अवयवों की समीक्षा में पाया गया की इसमें प्रगति हुई है। जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जो लक्ष्य दिया गया है उसके सभी अवयव की समीक्षा में पाया गया कि प्रगति हुई है परन्तु   पईन का जीर्णोद्धार, सोखता का निर्माण,निजी खेत -पोखरा का निर्माण और छत वर्षा का लक्ष्य में प्रगति कम है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया। मनरेगा के कई पैरामीटर पर कई प्रखंड लगातार समीक्षा के बाद भी पीछे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए 13 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनेगा से आज स्पष्टीकरण किया गया है। जिन प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को स्पष्टीकरण किया गया है वह प्रखंड कल्याणपुर, पहाड़पुर,अरेराज, संग्रामपुर,कोटवा, मोतिहारी, केसरिया, तुरकौलिया, छौड़ादानों, पकड़ीदयाल, आदापुर, मेहसी और मधुबन है। प्रखंड तेतरिया के सेमराहा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मो0 रिजवान अंसारी के स्पष्टीकरण करने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए चयन मुक्त करने निर्देश दिया गया है।
जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई जिसमें आज तक सिर्फ 465 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया और 49 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता WRD को प्रगति करने का निर्देश दिया गया।सभी कार्यपालक अभियंता WRD को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी 614 योजनाओं की एंट्री कराएं साथ ही जिस भी योजना का जिओ टैगिंग हो गया है उस पर कार्य शुरू करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

उप विकास आयुक्त , पूर्वी चंपारण, डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आज दिनाँक 06 जून 2026 को डॉ राधा कृष्णन सभागार,मोतिहारी में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न अवयवों एवं मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में Ongoing वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत मानव दिवस सृजन PD generation Work completion eKYC Geo tagging एरिया ऑफिसर एप से मनरेगा योजना का निरीक्षण Pmay (g) convergence मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के विभिन्न अवयवों का वित्तीय वर्ष 2026-27 दिए गए लक्ष्य में कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डॉ कुंदन निदेशक एन0ई0पी0, सभी कार्यपालक अभियंता WRD, सभी सहायक अभियंता WRD सभी कनीय अभियंता WRD साथ ही कार्यपालक अभियंता ,सहायक अभियंता मनरेगा और जिला मिशन प्रबंधक, जल जीवन हरियाली अभियान उपस्थित थे। मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी PO को निर्देश दिया गया कि Labour Engagement प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी 175 पंचायत में मानव दिवस सृजन 200 से कम है। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी PO को दिया गया।इस जिला को जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक सिर्फ लगभग 32 प्रतिशत% ही मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य से काफी पीछे है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अब भी प्रगति संतोषजनक नहीं है और स्टेट के औसत से काफी कम है।साथ ही सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की कुल 14470 योजनाएं ऑन गोइंग है और इसमें 51% योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजन किया गया है।उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को जून माह में वृक्षारोपण की सभी योजनाओं पर शत प्रतिशत लेबर डिमांड करने का निर्देश दिया गया। जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न अवयवों की समीक्षा में पाया गया की इसमें प्रगति हुई है। जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जो लक्ष्य दिया गया है उसके सभी अवयव की समीक्षा में पाया गया कि प्रगति हुई है परन्तु पईन का जीर्णोद्धार, सोखता का निर्माण,निजी खेत -पोखरा का निर्माण और छत वर्षा का लक्ष्य में प्रगति कम है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया। मनरेगा के कई पैरामीटर पर कई प्रखंड लगातार समीक्षा के बाद भी पीछे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए 13 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनेगा से आज स्पष्टीकरण किया गया है। जिन प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को स्पष्टीकरण किया गया है वह प्रखंड कल्याणपुर, पहाड़पुर,अरेराज, संग्रामपुर,कोटवा, मोतिहारी, केसरिया, तुरकौलिया, छौड़ादानों, पकड़ीदयाल, आदापुर, मेहसी और मधुबन है। प्रखंड तेतरिया के सेमराहा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मो0 रिजवान अंसारी के स्पष्टीकरण करने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए चयन मुक्त करने निर्देश दिया गया है। जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई जिसमें आज तक सिर्फ 465 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया और 49 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता WRD को प्रगति करने का निर्देश दिया गया।सभी कार्यपालक अभियंता WRD को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी 614 योजनाओं की एंट्री कराएं साथ ही जिस भी योजना का जिओ टैगिंग हो गया है उस पर कार्य शुरू करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026

बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता था गिरोह, दो शातिर गिरफ्तार

बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता था गिरोह, दो शातिर गिरफ्तार

Motihari, East Champaran | Jun 6, 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा मेगा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का किया गया आयोजन

 आज दिनांक 6 जून 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार  ने अपनी सहभागिता दर्ज की ।
इस आयोजन में जिले भर के अनेक जीविका  समूह के सदस्यों तथा किसान भाइयों ने भाग लिया। 

       कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख श्री विवेक कुमार पाण्डेय एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रमुख महोदय ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में सेंट्रल बैंक द्वारा आज दिनांक 06.06.2026 को मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
   जिलाधिकारी के द्वारा अपने संबोधन में सेंट्रल बैंक के इस तरह के आयोजन की काफी सराहना की गई। उनके द्वारा जिले में कृषि विकास में सेंट्रल बैंक के शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों का प्रशंसा किया गया। जिलाधिकारी  ने अपने संबोधन में बताया कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने शाखाओं के माध्यम से जिले के विकास में अहम भूमिका निभाते आ रहा है और इस तरह के आयोजन के माध्यम से आगे भी जिले वासियों को वित्त पोषित करता रहेगा। 
उन्होंने जिविका दिदीयों को सलाह दी कि वे इन ऋण राशि से अपना नया उद्यम स्थापित कर समाज में आत्मनिर्भर होने के लिए मिशाल कायम करें।

इस आयोजन में  बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजना के बारे में ग्राहकों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
   जिलाधिकारी द्वारा 2026 जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय जिविका के अधिकारी गण की सहभागिता काफी सराहनीय रही। ऋण शिविर आयोजन का संचालन जिला जिविका कार्यालय के अधिकारी श्री राजु कुमार ने की।

इस कार्यक्रम में जीविका समूह के सदस्यों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किया गया।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय  के  मुख्य प्रबंधक श्री अभिनव आनंद तथा श्री सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा आए हुए सभी गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Central Bank of India

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा मेगा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का किया गया आयोजन आज दिनांक 6 जून 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज की । इस आयोजन में जिले भर के अनेक जीविका समूह के सदस्यों तथा किसान भाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख श्री विवेक कुमार पाण्डेय एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रमुख महोदय ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में सेंट्रल बैंक द्वारा आज दिनांक 06.06.2026 को मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिलाधिकारी के द्वारा अपने संबोधन में सेंट्रल बैंक के इस तरह के आयोजन की काफी सराहना की गई। उनके द्वारा जिले में कृषि विकास में सेंट्रल बैंक के शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों का प्रशंसा किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने शाखाओं के माध्यम से जिले के विकास में अहम भूमिका निभाते आ रहा है और इस तरह के आयोजन के माध्यम से आगे भी जिले वासियों को वित्त पोषित करता रहेगा। उन्होंने जिविका दिदीयों को सलाह दी कि वे इन ऋण राशि से अपना नया उद्यम स्थापित कर समाज में आत्मनिर्भर होने के लिए मिशाल कायम करें। इस आयोजन में बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजना के बारे में ग्राहकों को विस्तार पूर्वक बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा 2026 जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय जिविका के अधिकारी गण की सहभागिता काफी सराहनीय रही। ऋण शिविर आयोजन का संचालन जिला जिविका कार्यालय के अधिकारी श्री राजु कुमार ने की। इस कार्यक्रम में जीविका समूह के सदस्यों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किया गया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री अभिनव आनंद तथा श्री सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा आए हुए सभी गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Central Bank of India

East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026

मोतिहारी: दोस्तो के साथ घूमते हुए। - Motihari News