Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

शिमला शहरी: अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस। #HimachalCongress #Shimla #Congress

Shimla Urban, Shimla | Jul 7, 2022

MORE NEWS

*लोक निर्माण मंत्री ने घनाहटी में आयोजित एक दिवसीय छींज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*

*कहा…… छींज खेल भारत वर्ष का सबसे लोकप्रिय खेल*

शिमला 07 जून : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घनाहट्टी में आयोजित एक दिवसीय छींज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं । 
उन्होंने छींज मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह छींज मेला लगभग 45 सालों से नियमित रूप से यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मेले में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोगों का भरपूर मनोरनंजन करते है। 
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी । उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश एक समान है। प्रदेश के हर क्षेत्र में समान विकास करवाना हमारी सरकार की वचनबद्धता है और जो हम कहते हैं-करके दिखाते हैं। इस दृष्टि से जितने भी मांग पत्र सड़क निर्माण, पेयजल की कमी व बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से संबंधित क्षेत्र के लोगों की ओर से प्राप्त हो रहे हैं, उनपर त्वरित कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। 
उन्होंने मेला समिति, व्यापार मंडल तथा स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

*शालाघाट से तवी मोड तक सड़क के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 40 करोड़*
उन्होंने कहा कि घनाहट्टी मैदान के सुधार के लिए 15 लाख रूपए तथा घनाहट्टी बाजार में लॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 18 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी जबकि घनाहट्टी से शानोल संपर्क सड़क पर 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शालाघाट से तवी मोड तक सड़क के सुधारीकरण पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने घनाहट्टी स्कूल को सीबीएसई का दर्जा देने के लिए स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब निजी स्कूल के बच्चे भी सरकारी स्कूल में अपना दाखिला करवा रहे हैं।
 उन्होंने 10 सोलर लाइटें घनाहट्टी शहर के लिए तथा मेला समिति को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने नव निर्वाचित सभी प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी तथा जिला परिषद सदस्यों को जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। 

छींज मेले में छोटी माली व बड़ी माली की प्रतियोगिता पर बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51 हजार रुपए की राशि तथा छोटी माली के विजेता पहलवान को 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्या अनीता शर्मा, नगर निगम पार्षद मोनिका भारद्वाज, बीडीसी सदस्य लाल चंद, अध्यक्ष स्पोर्ट्स कल्ब एवं पूर्व पीसीसी महासचिव चंद्र शेखर शर्मा, पूर्व हरि चंद गुप्ता, उप प्रधान रोशन ठाकुर व रमेश ठाकुर आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला कमेटी के समस्त प्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित रहे।
-०-

*लोक निर्माण मंत्री ने घनाहटी में आयोजित एक दिवसीय छींज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत* *कहा…… छींज खेल भारत वर्ष का सबसे लोकप्रिय खेल* शिमला 07 जून : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घनाहट्टी में आयोजित एक दिवसीय छींज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं । उन्होंने छींज मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह छींज मेला लगभग 45 सालों से नियमित रूप से यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मेले में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोगों का भरपूर मनोरनंजन करते है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी । उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश एक समान है। प्रदेश के हर क्षेत्र में समान विकास करवाना हमारी सरकार की वचनबद्धता है और जो हम कहते हैं-करके दिखाते हैं। इस दृष्टि से जितने भी मांग पत्र सड़क निर्माण, पेयजल की कमी व बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से संबंधित क्षेत्र के लोगों की ओर से प्राप्त हो रहे हैं, उनपर त्वरित कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने मेला समिति, व्यापार मंडल तथा स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। *शालाघाट से तवी मोड तक सड़क के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 40 करोड़* उन्होंने कहा कि घनाहट्टी मैदान के सुधार के लिए 15 लाख रूपए तथा घनाहट्टी बाजार में लॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 18 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी जबकि घनाहट्टी से शानोल संपर्क सड़क पर 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शालाघाट से तवी मोड तक सड़क के सुधारीकरण पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने घनाहट्टी स्कूल को सीबीएसई का दर्जा देने के लिए स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब निजी स्कूल के बच्चे भी सरकारी स्कूल में अपना दाखिला करवा रहे हैं। उन्होंने 10 सोलर लाइटें घनाहट्टी शहर के लिए तथा मेला समिति को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने नव निर्वाचित सभी प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी तथा जिला परिषद सदस्यों को जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। छींज मेले में छोटी माली व बड़ी माली की प्रतियोगिता पर बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51 हजार रुपए की राशि तथा छोटी माली के विजेता पहलवान को 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्या अनीता शर्मा, नगर निगम पार्षद मोनिका भारद्वाज, बीडीसी सदस्य लाल चंद, अध्यक्ष स्पोर्ट्स कल्ब एवं पूर्व पीसीसी महासचिव चंद्र शेखर शर्मा, पूर्व हरि चंद गुप्ता, उप प्रधान रोशन ठाकुर व रमेश ठाकुर आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला कमेटी के समस्त प्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 7, 2026

संजौली विवाद.पुलिस ने किया स्पष्ट... पुलिस का बयान

संजौली विवाद.पुलिस ने किया स्पष्ट... पुलिस का बयान

Shimla Urban, Shimla | Jun 7, 2026

शिमला शहरी: अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस। #HimachalCongress #Shimla #Congress - Shimla Urban News