विदिशा के मुक्तिधाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने देखा कि कुछ कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को नोच रहे हैं । सोमवार दोपहर 12 बजे लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुक्तिधाम कर्मचारियों की मदद से शव को गहरे गड्ढे में दफन कराया।