बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के रजनापुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय मीरा पत्नी राजपाल काफी समय पहले अपनी ससुराल से चली आई थी। उसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। वह मंदबुद्धि होने के कारण अक्सर घर से निकल जाती थी और कई-कई दिन वह नहीं लौटती थी। 9 फरवरी को मीरा को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वन स्टाप सेंटर के सामने उनकी मौत हो गई।