कोरबा में उरगा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की मौत, दो अन्य घायल, पुलिस जांच में जुटी
Dipka, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।मृतक की पहचान केरवाद्वरी निवासी 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में हुई है।