सीतापुर: बिसवां में 12 वर्ष की बच्ची के साथ हुई घिनौनी वारदात, गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर
जनपद के बिसवां इलाके में बेहद ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार बीती रात 12 वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। परिवार के द्वारा बच्ची की तलाश किए जाने पर बच्ची बंद बोरी में मिली थी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।