तानसेन: हत्या की नीयत से अवैध पिस्टल लेकर आया बदमाश, भीड़ को देखते ही भाग निकला
शहर के किलागेट थाना क्षेत्र स्थित कोटावाले मोहल्ले में बुधवार रात 9 बजे एक बदमाश कथित तौर पर युवक की हत्या की नीयत से पिस्टल लेकर पहुंच गया। आरोपी को हथियार के साथ देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर जैसे ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे वहाँ हुई भीड़ को देखकर बदमाश अपने मंसूबे पूरे किए बिना ही वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।