तिर्वा: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को गोली मारने की धमकी, एएसपी से की गई शिकायत
Tirwa, Kannauj | Jun 24, 2026 कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।